पांच फरवरी को कांग्रेस कार्यसमिति की होगी
Last Updated 03 Feb 2010 02:29:20 PM IST
|
नयी दिल्ली। कीमतों में वृद्धि पर मुख्यमंत्रियों की बैठक से पूर्व पांच फरवरी को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी।
कांग्रेस महासचिव जनार्द्धन द्विवेदी ने आज कहा कि बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की जायेगी लेकिन उन्होंने बैठक के एजेंडे के बारे में कुछ नहीं कहा। सीडब्ल्यूसी की बैठक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों की बैठक से पहले बुलाई जा रही है।
कांग्रेस कार्य समिति की इस बैठक का काफी महत्व है क्योंकि इसी महीने के अंत में 2010-11 की आम बजट भी पेश किया जायेगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी हाल ही में कहा था कि कीमतों में वृद्धि पार्टी के समक्ष सबसे बड़ी चिंता का विषय है।
इस वर्ष कांग्रेस कार्य समिति की यह पहली बैठक होगी और इसमें पार्टी के संगठनात्मक चुनाव से जुड़ी स्थिति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
Tweet |