नक्सलियों ने की माकपा कार्यकर्ता की हत्या
Last Updated 12 Feb 2010 03:24:52 PM IST
|
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जिले के एक गांव में लगभग 30 नक्सलियों ने गुरुवार रात सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक स्थानीय नेता की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार कोलकाता से लगभग 130 किलोमीटर दूर पश्चिम मिदनापुर के गोहलबेरा गांव में 30 वर्षीय बरेन सिंह को गोली मार दी गई।
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "नक्सली बरेन सिंह को उनके घर से उठा ले गए और गोहलबेरा गांव के समीप उनकी हत्या कर दी। नक्सली इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।" बरेन सिंह इस क्षेत्र में नक्सल विरोधी समिति का नेतृत्व कर रहे थे।
Tweet |