
|
प्रसिद्ध गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका ने बालीवुड की नयी फिल्म में अपनी आवाज दी है, जिसमें गांधीवादी के किरदार में वरिष्ठ अभिनेता विक्टर बैनर्जी नजर आयेंगे।
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता हजारिका ने अपनी अस्वस्थता के चलते पिछले चार साल से किसी फिल्म के लिए गाना नहीं गाया था। उन्होंने द्विभाषायी फिल्म 'ऐज द रिवर फ्लो' (हिन्दी) और 'एकोन नेदेखा नादिर जिपारे' के टाइटल गीत को गाया है।
इस फिल्म का विषय दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय नदी द्वीप माजुलि है, जो उल्फा के कब्जे और सामाजिक कार्यकर्ता संजय घोष की हत्या के चर्चा में रहा है। इसके समृद्ध संस्कृति और जीवनशैली को दर्शाया गया है।
इसमें मुख्य भूमिकाओं में संजय सूरी, राज जुत्शी, नकुल वैद, नावेद असलम और प्रीति झिंगयानी है। वरिष्ठ असमिया कलाकार इंद्रा बनिया इसमें काम कर रही है। यह फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। इसमें 'या अली' फेम जुबिन अली ने संगीत दिया है।
इस फिल्म के गीत को निर्देशक विघुत कोटक्ये ने लिखा है। इन गीतों में नदी के दर्द को उकेरा गया है। इन गीतों की रिकार्डिंग 10 फरवरी को मुंबई में हुई।
उन्होंने बताया कि भूपेन की आवाज टाइटल गीत के लिए सर्वोत्तम है,जो फिल्म का पार्श्वसंगीत भी होगी।