अमेठी। अमेठी में सरेआम महिला की पिटाई करने वाले दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक अमेठी के थाने में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में दारोगा कैलाशनाथ द्विवेदी ने एक महिला की पिटाई कर दी। इस महिला पर मामूली अनबन के चलते अपने पति की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और वाहवाही बटोरने के लिए दारोगा ने मीडिया को बुला लिया। इसके बाद जब दारोगा ने महिला को सच बोलने के लिए कहा था तो वह तैयार नहीं हुई। इस पर दारोगा ने महिला की सरेआम पिटाई कर दी। इस मामले में दारोगा कैलाशनाथ को निलंबित कर दिया गया है और प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के भी आदेश दे दिए हैं।