Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
10 Feb 2010 05:18:11 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

आईपीएल से हटे डेक्कन चार्जर्स:के वेंकट रेड


हैदराबाद। आंध्र प्रदेश सरकार ने डेक्कन चार्जर्स टीम से कहा है कि अगर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण का पहला मैच हैदराबाद में नहीं खेला जाता है, तो वह इस ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट से हट जाए। प्रदेश के खेल मंत्री के वेंकट रेड्डी ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने डेक्कन चार्जर्स क्लब के कर्ताधर्ताओं से कह दिया है कि उद्घघाटन समारोह और पहला मैच हैदराबाद में नहीं खेले जाने की सूरत में वे आईपीएल से हट जाएं। रेड्डी ने कहा, ‘मैंने इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी एक पत्र लिखा है। मैंने अध्यक्ष से मांग की है कि वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स का मैच कराने को लेकर कदम उठाएं।‘ पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर राज्य में जारी आंदोलन के मद्देनजर आईपीएल प्रबंधन ने 12 मार्च को कोलकाता नाइट राइर्ड्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच खेले जाने वाले उद्घघाटन मुकाबले को हैदराबाद से हटाकर मुंबई में कराने का फैसला किया है। राज्य सरकार का दावा है कि आईपीएल प्रबंधन ने यह फैसला किसी से बातचीत के बगैर लिया है। राज्य सरकार के मुताबिक उसने उपयुक्त सुरक्षा मुहैया करने का वादा किया था,लेकिन इसके बावजूद उद्घघाटन मैच को मुंबई में कराने को लेकर एकतरफा फैसला लिया गया।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer