Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
08 Feb 2010 03:03:58 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर रहेगी 0.2 फीसद नकारा

नयी दिल्ली। चालू वित्त वर्ष में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर नकारात्मक 0.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) के 2009-10 के अग्रिम अनुमान में कहा गया है कि देश के कई हिस्सों में सूखे और बाढ़ के कारण खरीफ के उत्पादन में कमी आएगी, जिससे कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर प्रभावित होगी। सीएसओ ने कहा, कृषि, वन तथा मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में 2009-10 के दौरान 0.2 प्रतिशत की गिरावट आएगी। पिछले वित्त वर्ष में इस क्षेत्र की वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत रही थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने अपनी मौद्रिक नीति की तिमाही समीक्षा में कहा था कि 2009-10 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर लगभग शून्य के स्तर पर रहेगी। 2009-10 के फसल वर्ष में खाघान्नों तथा तिलहनों के उत्पादन में क्रमश: आठ प्रतिशत और पांच प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है। सीएसआ॓ ने कहा है कि गन्ना उत्पादन में 11. 8 फीसद की कमी आएगी। हालांकि, इस दौरान कपास उत्पादन में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। बागवानी फसलों में फलों और सब्जियों का उत्पादन क्रमश: 2.5 प्रतिशत तथा 4.8 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी 17 से 18 प्रतिशत रहती है, लेकिन देश की 60 प्रतिशत आबादी जीवनयापन के लिए कृषि पर निर्भर है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer