वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में दिए गए रात्रिभोज में बिन बुलाए मेहमान के रूप में शामिल होने वाले सलाही दंपती ने अमेरिकी सांसदों को उस समय गुस्से से लाल-पीला कर दिया जब उन्होंने कांग्रेस समिति के
समक्ष पेश होने के लिए बाध्य किए जाने पर चुप रहने के अधिकार का हवाला देकर किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया।
वर्जीनिया के इस सेलेब्रिटी युगल को कल गृह सुरक्षा मामलों की सदन समिति ने तलब किया था। उनसे उन परिस्थितियों के बारे में सवाल पूछे गए जिनके चलते वे 24 नवम्बर को मनमोहन के सम्मान में दिए गए रात्रिभोज में शामिल होने के लिए व्हाइट हाउस में घुसने में कामयाब हो गए थे।
युगल ने शुरूआत में थोड़ी बहुत बात करने के बाद अमेरिकी संविधान के पांचवें संशोधन के तहत अमेरिकी नागरिकों को प्राप्त चुप रहने के अधिकार का हवाला देकर खामोश रहने की बात कही।
तारिक सलाही ने समिति के सदस्यों से कहा वकील की सलाह पर हम सम्मान के साथ चुप रहने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं और हम 24 नवम्बर 2009 के घटनाक्रम के बारे में किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे।
सलाही दंपती ने जब यह कहा कि वे खुफिया सेवाओं का सम्मान करते हैं तो दंपती के इस बयान से कांग्रेस सदस्य डैन लुंग्रेन भड़क गए और खूब खरी खोटी सुनाई।
कांग्रेस सदस्य शीला जैक्सन ली ने सलाही दंपती से कहा उस रात आपकी हरकत ने इस देश का और हमारी सुरक्षा का मजाक बना दिया। इस देश के प्रति आपने अपनी प्रतिबद्धता का मजाक बनाया तथा इस बारे में भी मजाक बनाया कि आप देशभक्त हैं या इस देश से प्यार करते हैं।
ली ने कहा मुझे दुख है। मैं निराश हूं। और मैं गुस्से में हूं। और मैं आपसे कहूंगी कि आप अपनी देशभक्ति पर विचार करें। कांग्रेस सदस्य सलाही दंपती की चुप्पी तुड़वाने के लिए बार- बार उन्हें उकसाते लेकिन युगल टस से मस न होता। जब भी उनसे सवाल पूछा जाता वे चुप रहने के अधिकार का हवाला देकर खामोश हो जाते।
कांग्रेस सदस्य बिल पैस्क्रेल ने जब यह कहा कि इस समिति ने बंद कमरे में बोलने का प्रत्येक मौका दिया। क्या ऐसा नहीं हुआ सलाही ? क्या ऐसा नहीं हुआ ?
इस बार तारिक सलाही ने बोलने का फैसला किया और कहा आपने किया लेकिन आपने हमें कोई कानूनी संरक्षण नहीं दिया आप चाहते हैं कि हम अपने वकीलों की सलाह के खिलाफ बोलें। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||