आज आपका राशिफल

Last Updated 13 Feb 2010 08:35:09 AM IST


पंचांग: 13 फरवरी 2010, शनिवार, फाल्गुन कृष्ण, अमावस्या आज का सूरज अपनी सुनहरी किरणों के साथ आपके लिए कैसा दिन लेकर आया है। आज आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या प्रतिकूल। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी संकट का सामना करना पड़ेगा। आज किन कामों को करने से आपको लाभ हो सकता है और किन कामों को करने से बचना चाहिए, इसकी बानगी में आपकी राशियों पर एक नजर: मेष: आज परिवार में किसी शुभ आयोजन से खुशियां आएंगी। कोई मांगलिक कार्य पूरा होगा। परिवार में हर्ष-उल्लास का माहौल रहेगा, सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलने वाली है। वृष: आज सभी अहम कार्यों में आपको लाभ मिलने वाला है। सफलता के कारण आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार में चल रहा तनाव अब खत्म हो जाएगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मिथुन: आज रोजगार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। यह वक्त आपको आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाएगा। अगर इस वक्त आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो समय शुभ है। सरकारी अधिकारियों से संपर्क बनेंगे, जो आपको भविष्य में लाभ देंगे। कर्क: आज परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। मौज-मस्ती भरा दिन रहने वाला है। पिछले दिनों आपने जो मेहनत की है, अब उसके परिणाम मिलने लगेंगे। कागजी कार्यों में आपको थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। सिंह: आज अहम कार्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ेगी। दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है। किसी नई साझेदारी का भी योग बन रहा है, जो भविष्य के रास्ते खोलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। कन्या: आज सितारे आपको किसी जोखिम में न पड़ने की हिदायत दे रहे हैं। आज विवादों से बचना ही आपके लिए बेहतर होगा। बरोजगार संबंधी कोई अहम कार्य आज बन सकता है। धर्म-कर्म में आपका मन रमेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। तुला: आज कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लें। सोच-समझकर कोई फैसला लें। मुश्किल हालात में पुराने मित्रों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार की किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए कुछ भागदौड़ भी होगी। वृश्चिक: आज किसी अंजान शख्स पर विश्वास न करें। आज कोई विवाद पैदा हो सकता है। व्यापार में आज आपको मनोवांछित लाभ मिलेगा। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है। धनु: आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने वाली है। किसी कार्य के पूरा होने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। सभी कार्य अपने आप बनते जाएंगे, मान-सम्मान मिलेगा। मां धन लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा होने वाली है। मकर: आज रुके कार्यों में गति आएगी। लंबे समय से रुका हुआ कार्य अचानक पूरा हो जाएगा। प्रेम संबंधों में चला आ रहा तनाव खत्म होता नजर आएगा। नई-नई योजनाओं पर कार्य शुरू होगा, जो लाभ भी देगा। कुंभ: आज धैर्य से कार्य करना आपके लिए हितकर होगा। कार्यों में किसी भी तरह की जल्दबाजी से हानि की आशंका है। आपसे लोगों की उम्मीदें कुछ ज्यादा ही होंगी। अपनी व्यवहार कुशलता से आप सभी कार्य पूरा कर लेंगे। मीन: आज व्यर्थ की चिंताओं से बचें। कार्यस्थल पर बनी परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी। सरकारी कार्यों या कागजी कार्यों में आपको सावधान रहना होगा। अनुभवी व्यक्तियों का साथ आपको कोई बड़ा लाभ देगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment