Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
20 Jan 2010 03:40:53 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

एआईजी राहत पैकेज की समीक्षा करे कांग्रेस


वाशिंगटन। अमरीकी फेडरल बैंक के अध्यक्ष बेन बर्नाके ने बीमा कंपनी अमरीकन इंटरनेशनल ग्रुप (एआईजी) के राहत पैकेज में उनके संगठन की संलिप्तता की कांग्रेस से जांच करने का आग्रह किया। कांग्रेस के जांच संगठन सरकारी जवाबदेही कार्यालय (जीएओ) को मंगलवार को लिखे एक पत्र में बर्नाके ने कहा कि एआईजी के राहत पैकेज में फेडरल रिजर्व के शामिल होने के सभी पहलुओं की जीएओ से जांच का वह स्वागत करेंगे। एआईजी को अरबों डॉलर के राहत पैकेज की आलोचना होने के बाद फेडरल रिजर्व ने यह कदम उठाया है। जनता में एआईजी के राहत पैकेज के बारे में कांग्रेस में अधिक जानकारी देने की मांग हो रही है। कुछ सांसदों ने आश्चर्य जताया कि क्यों कंपनी को पूरा भुगतान किया गया और उससे रियायतें नहीं मांगी गईं। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की एक समिति पहले ही इस मामले की जांच कर रही है। वित्त मंत्री टिम गाइथनर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी सुनवाई की सूची में शामिल हैं।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer