नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से चश्मा 

Last Updated 23 Jan 2010 01:09:16 PM IST




जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 113 वीं जयंती के अवसर पर आज उनकी एक पुरानी प्रतिमा से चश्मा गायब होने को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी दिखी। उल्लेखनीय है कि शहर के बीचों-बीच आमबगान मैदान स्थित इस प्रतिमा का चश्मा असामाजिक तत्वों ने एक बार पहले भी गायब कर दिया था। बाद में उसकी जगह दूसरा चश्मा लगाया गया था लेकिन फिर किसी ने इस पर हाथ साफ कर दिया। आज नेताजी जयंती के उपलक्ष्य में मनाये गये कार्यक्रम के दौरान गणमान्य लोगों ने बिना चश्मे के नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्होंने इस बात को लेकर खासी नाराजगी जतायी। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव देबोजीत मुखर्जी ने इसे नेताजी का अपमान बताते हुए इसके लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार बताया। मुखर्जी ने कहा कि नेताजी की जयंती के पूर्व ही प्रतिमा पर चश्मा लगा दिया जाना चाहिए था। उनका गोल चश्मा उनके व्यक्तित्व का अभिन्न अंग रहा है। कुछ अन्य लोगों ने इस बात पर हैरानी जतायी कि नेताजी की जयंती के लिए काफी रुपए खर्च करके साजसज्जा की व्यवस्था की गयी लेकिन चश्मे की अनदेखी कर दी गयी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को आज शाम यहां थियोसॉफिकल सोसायटी में होने वाली सभा में उठाया जाएगा और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment