इंदौर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले दिनों हुए अपहरण कांड के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने यहां गिरफ्तार करके आज रायपुर पुलिस को सौंप दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) अरविंद तिवारी ने आज बताया कि गत 28 जनवरी को रायपुर से व्यापारी गणेश मेहर का चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था जिसमें से दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने पकड़ लिया था और दो फरार हो गये थे।
तिवारी के अनुसार दोनो आरोपी इंदौर के बताये गये थे। उन्होंने बताया कि आरोपी विष्णु राव और अनिल चंदेल को गिरफ्तार करके रायपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||||