Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
05 Feb 2010 03:33:14 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

राठौड़ को अधिकतम सजा दे कोर्ट : सीबीआई


चंडीगढ़। सीबीआई ने रूचिका मामले में दोषी हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ के लिए एक अदालत से दो साल की कैद की सजा की मांग की है जो संबंधित धारा के अंतर्गत अधिकतम है जबकि अदालत ने याचिका पर सुनवाई आठ फरवरी तक के लिए टाल दी है। रूचिका के परिवार के वकील पंकज भारद्वाज ने कहा कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.एस. अत्री ने सीबीआई की दलील पर और इसी याचिका के साथ शिकायतकर्ता मधु प्रकाश की पुनरीक्षा याचिका पर 68 वर्षीय राठौड़ को नोटिस भी जारी किया। 14 वर्षीय रूचिका के साथ 1990 में छेड़छाड़ के मामले में राठौड़ को सुनाई गयी छह महीने की सजा को चुनौती देते हुए सीबीआई ने कल अदालत के समक्ष याचिका दाखिल की थी। सीबीआई अदालत के मजिस्ट्रेट जे.एस. सिद्धू ने गत 21 दिसंबर को राठौड़ को इस मामले में दोषी करार दिया था और 10 हजार रुपए के जुर्माने के साथ छह महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनायी। सजा की कम अवधि पर लोगों ने नाराजगी जतायी। सीबीआई और भारद्वाज दोनों ने ही राठौड़ के लिए आईपीसी की धारा-354 के तहत दो साल की अधिकतम सजा की मांग की है। सीबीआई ने अपनी अपील में आरोप लगाया कि कानून का रखवाला होकर भी राठौड़ ने बालिका के साथ छेड़छाड़ की, जो अपराध की गंभीरता को बढ़ाता है। भारद्वाज ने अपनी पुनरीक्षा याचिका में कहा कि राठौड़ का रूचिका के साथ छेड़छाड़ का इरादा था और इस तरह वह उसके घर गए थे और बाद में उसके साथ छेड़छाड़ भी की। सीबीआई ने कहा कि रूचिका के साथ छेड़छाड़ के लिए उसी समय नहीं सोचा गया बल्कि यह पहले से ही तय कर लिया गया था। सीबीआई ने राठौड़ पर प्रत्यक्षदर्शियों को आतंकित करने का भी आरोप लगाया। एक स्थानीय अदालत ने 13 जनवरी को राठौड़ की अपील स्वीकारते हुए जमानत प्रदान की थी और अंतिम सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख तय की। सीबीआई ने कल निचली अदालत के फैसले के साथ और 21 अगस्त 1998 से चल रही कार्यवाही के बारे में विस्तृत ब्योरे के साथ याचिका दाखिल की थी। सीबीआई ने पहले कहा था कि वह राठौड़ की सजा बढ़ाने की मांग करने के लिए अदालत में जाएगी।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer