Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
18 Feb 2010 09:43:35 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

बिहार में नक्सली हमला, 10 को मौत के घाट उतारा


पटना। बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बुधवार देर रात एक गांव में हमला कर कम से कम 30 घरों में आग लगा दी तथा 10 लोगों की हत्या कर दी। मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार को बताया कि इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पटना से विशेष कार्य बल (एसटीएफ) समेत अतिरिक्त पुलिस जवानों को भेजा गया है तथा पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने हमला कर गांव में कम से कम 30 घरों में आग लगा दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सली गांव से कुछ ग्रामीणों को उठाकर अपने साथ लेते भी गए हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब एक बजे फुलवरिया गांव में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 100 से ज्यादा नक्सलियों ने हमला किया। यह इलाका जंगलों से घिरा है तथा झारखंड की सीमा से लगा है। उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने एक फरवरी को अपने आठ साथियों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस द्वारा हत्याकर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पांच जिलों में बंद का ऐलान किया था। नक्सलियों ने गुरुवार और शुक्रवार को शोक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer