भुवनेश्वर। उड़ीसा में गुरुवार को कोणार्क मंदिर से एक किशोर के फिसलकर गिर जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि पुरी जिले से 65 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध कोणार्क मंदिर को देखने उत्तराखंड से 13 वर्षीय किशोर श्वेतांग पवार अपने माता-पिता सहित परिवार के पांच सदस्यों के साथ यहां पहुंचा था।
पुलिस अधिकारी लक्ष्मीधर साहू ने बताया,किशोर मंदिर के जगमोहन क्षेत्र से लगभग 15 फीट की ऊंचाई से फिसल गया। घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई। किशोर की हालत अब वह खतरे से बाहर है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||