Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
07 Feb 2010 03:41:20 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

हॉकी विश्व कप:पाकिस्तानी टीम घोषित


कराची। नयी दिल्ली में इस वर्ष 28 फरवरी से 13 मार्च तक होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए रविवार को पाकिस्तानी टीम घोषित कर दी गई। समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पाकिस्तान को ग्रुप-बी में भारत और आस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है, लिहाजा चयनकर्ताओं ने इस टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का सही मिश्रण कायम करने की कोशिश की है। ग्रुप-बी में भारत और आस्ट्रेलिया के अलावा पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका और स्पेन जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना होगा। पाकिस्तानी टीम में कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विश्व कप के लिए ग्रुप-ए में अर्जेंटीना, कनाडा, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, हॉलैंड और न्यूजीलैंड की टीमों को रखा गया है। टीम इस प्रकार है : नासिर अहमद और अकबर (गोलकीपर), जीशान अशरफ, सोहेल अब्बास और मोहम्मद राशिद (डिफेंडर), मोहम्मद इरफान, वसीम अहमद, मोहम्मद इमरान, फरीद अहमद और सज्जाद अनवर (मिडफील्डर), रेहान बट्ट, शकील अब्बासी, अब्दुल हसीम खान, मोहम्मद जुबेर, अख्तर अली, उमर भुट्टो, अब्बास हैदर और मोहम्मद रिजवान (फारवर्ड)।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer