Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
28 Jan 2010 11:42:30 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

हजारों साल पहले भी पड़ते थे दिल के दौरे


वाशिंगटन। दिल का दौरा पड़ने से सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि हजारों साल पहले भी लोगों की मौत होती थी। एक शोध के अनुसार लगभग 3,500 साल पहले मिस्र में लोगों को दिल की बीमारियों से दो-चार होना पड़ता था। कैलिफोर्निया-इरविन विश्वविद्यालय में कार्डियोलाजी के प्रोफेसर ग्रेगरी थॉमस ने कहा कि प्राचीन और आधुनिक जीवन शैली में भिन्नता के बावजूद प्राचीन मिस्र के उच्च सामाजिक-आर्थिक दर्जे वाले लोगों में हृदय रोग के पहले धमनियों में आने वाला कड़ापन (एंथ्रोस्क्लेरोसिस) एक जैसी पाई गई है। मुख्य अध्ययन में शामिल सह जांचकर्ता थॉमस ने कहा कि निष्कर्ष इस बात का सुझाव देते हैं कि रोग को पूरी तरह समझने के लिए खतरे के आधुनिक कारणों के आगे जाकर अध्ययन किया जा सकता है। मिस्र के संग्रहालय में संग्रहित फैराओ मेरेंपतैह (1213-1203) की नाम पट्टिका पर लिखा है कि जब उनकी 60 वर्ष की आयु में निधन हुआ था तो वह भी दिल के दौरे सहित एंथ्रोस्क्लेरोसिस, गठिया और दंत रोगों से ग्रसित थे।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer