दिल्ली। श्रीनगर के लालचौक में हुई दो दिनों से आतंकी मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी लगातार सीमा पार से संपर्क में थे।
गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि पूरी वारदात से यह साबित होता है कि इन आतंकवादियों का संपर्क भारत के बाहर आतंकवादी गुटों के आकाओं से था। इसी कारण जम्मू-कश्मीर सीमा पार से प्रायोजित बलों की तरफ से होने वाले उग्रवादी हमलों का आसान निशाना बना हुआ है।
चिदंबरम ने इस बात पर भी जोर दिया कि देश को खासतौर पर सुरक्षा बलों को ऐसी वारदातों को नाकाम करने के लिए जरुरत से ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है।
गौरतलब है कि बुधवार से लालचौक में दो आतंकियों के घुयने के बाद 22 घंटे तक एनकाउंटर चला जिसके बाद उन्हें मार गिराया गया था।