भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के कामकाज स

Last Updated 31 Jan 2010 07:44:06 PM IST


उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश की सरकारों के कामकाज से संतुष्ट हैं। उज्जैन में आयोजित संत रविदास जयंती महाकुंभ में उन्होंने कहा कि भाजपा शासित तीनों राज्यों की सरकारें जनता की जरूरतों के मुताबिक काम कर रही है और यह देखकर उनका मन आनंद से भर जाता है। उन्होंने कहा कि वह अभी हाल में गुजरात और कर्नाटक होकर मध्य प्रदेश आए हैं। इन राज्यों में भाजपा को जीत मिली थी तब तो खुशी हुई ही थी मगर अब उससे कहीं ज्यादा खुशी इसलिए होती है क्योंकि ये सरकारें जनता के लिए काम कर रही हैं। आडवाणी ने मध्य प्रदेश सरकार के काम काज की सराहना करते हुए कहा कि यहां शुरू हुई लाडली लक्ष्मी योजना को दूसरे राज्यों ने भी अपनाया है। यहां हर वर्ग का ख्याल रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। भाजपा शासित राज्यों में विकास देखकर मन आनंद से भर जाता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment