Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
बुधवार, 8 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
27 Jan 2010 06:44:45 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

आस्ट्रेलियन ओपन: सेरेना सेमीफाइनल में, वीन


मेलबर्न। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं लेकिन उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को हार का सामना करना पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेरेना ने अपनी छवि के अनुरूप खेल दिखाते हुए बेलारूस की खिलाड़ी विक्टोरिया एजारेंका को 4-6, 6-7 (4), 6-2 से हराया। वीनस को चीन की खिलाड़ी ली ना के खिलाफ 2-6, 7-6 (4), 7-5 से हार झेलनी पड़ी। ली ना इस वर्ष महिलाओं के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले दूसरी चीनी खिलाड़ी हैं। इससे पहले जेई झेंग अंतिम चार में जगह बना चुकी हैं। ना का सामना पूर्व नंबर एक खिलाड़ी बेल्जियम की जेस्टिन हेनिन से होगा जबकि दूसरे मुकाबले में झेंग और सेरेना आमने-सामने होंगी। मिश्रित युगल वर्ग में भारत के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार जिंब्बावे की कारा ब्लैक सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पेस और ब्लैक की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस की एलिना वेसनीना और इजरायल के एंडी रैम की आठवीं वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया। इटली की खिलाड़ी फ्लाविया पेनेता और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की जोड़ी भी अंतिम-4 दौर में पहुंचने में सफल रही है। पेनेता और मेलो ने चेक गणराज्य की झालावोवा स्ट्राइकोवा और आस्ट्रिया के ओलिवर माराच को 6-4, 6-4 से हराया। इसके अलावा, अमेरिका की लिजा रेमंड और दक्षिण अफ्रीका के वेसले मूडी तथा रूस की एकेतेरिना माकारोवा और चेक गणराज्य के जारोस्लाव लेविंस्की की जोड़ी भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। रेमंड और मूडी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ताइवान की चुआंग चिया जुंग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक की जोड़ी को कड़े संघर्ष के बाद 6-3, 3-6, 12-10 से पराजित किया। दूसरी ओर, बुधवार को ही खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में माकारोवा-लेविंस्की ने अमेरिका की राक्वेल कोप्स और बेल्जियम के डिक नार्मन की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव
भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव
12:03 IST: अश्विन 34वां ओवर फेंकते हुए
12:02 IST: श्रीलंकाई बल्लेबाज रनगति को बढ़ाते हुए
12:01 IST: चांडीमल ने चौका लगाया
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer