Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
29 Jan 2010 05:32:02 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

पाक जाकर आईपीएल मैच खेलें शाहरुख: शिव सेना


मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हिमायत करने वाले बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को शिव सेना का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। शिव सेना ने कहा है कि अगर शाहरुख के दिल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए इतनी ही हमदर्दी है तो वह अपनी टीम के साथ पाकिस्तान में जाकर मैच खेलें। शिव सेना ने यह भी कहा कि वह ठाणे में शाहरुख खान की फिल्में प्रदर्शित नहीं होने देगी। शिव सेना के राज्य सभा के सांसद संजय राउत ने कहा कि शाहरुख का पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हक में बोलना उचित नहीं है। राउत ने कहा, "अगर शाहरुख पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं तो उन्हें भारत में नहीं बल्कि लाहौर में आईपीएल मैच खेलने होंगे। पाकिस्तान भारत में हो रही आतंकवादी घटनाओं के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है और उसे लेकर सेना का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। सेना पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी को भारत की धरती पर खेलने नहीं देगी।" राउत ने कहा कि सेना द्वारा आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी भारत में नहीं खेलने देने संबंधी पार्टी प्रमुख बाला साहेब ठाकरे का बयान अपनी जगह जायज है। ठाकरे ने कुछ दिन पहले कहा था कि जब तक आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर जारी हमले रुक नहीं जाते, वह आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के भारत में खेलने का विरोध करेंगे। राउत और ठाकरे के बाद सेना के एक अन्य नेता एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हिमायत करने वाले शाहरुख की एक भी फिल्म ठाणे जिले में प्रदर्शित नहीं होने दी जाएगी। शिंदे ने कहा, "पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हक में बोलकर शाहरुख ने हमारी भावना को ठेस पहुंचाई है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने उनकी एक भी फिल्म को जिले में प्रदर्शित नहीं होने देने का प्रण लिया है।" शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'माइ नेम इज खान' 12 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है। शाहरुख ने बुधवार को अहमदाबाद में कहा था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी आईपीएल में खेलने का हक मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी फ्रेंचाइजी टीम-कोलकाता नाइट राइर्ड्स पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ करार को लेकर उत्सुक है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer