गायिका रिहाना को वर्ष 2011 में आयोजित होने वाले ग्रैमी पुरस्कार समारोह में कार्यक्रम पेश करने का मौका मिल सकता है।
ग्रैमी पुरस्कार समारोह के आयोजक इस संबंध में योजना बना रहे हैं। वर्ष 2009 में ग्रैमी आयोजन में अंत समय में रिहाना ने कार्यक्रम पेश किया था।
ग्रैमी पुरस्कार समारोह के निमार्ता केन इहर्लिक ने कहा कि रिहाना एक अच्छी इंसान हैं। हमने इस वर्ष भी उनके कार्यक्रम को लेकर चर्चा की थी लेकिन मेरा मानना है कि अगले वर्ष वह जरूर हमारे लिए कार्यक्रम पेश करेंगी।
वर्ष 2010 का ग्रैमी समारोह रविवार को लास एंजेलिस में आयोजित किया जाएगा। रिहाना को ग्रैमी पुरस्कार के दो श्रेणियों के लिए नामित किया गया है।