Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
14 Feb 2010 07:53:49 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

रोटी,दाल के लिए सड़कों पर उतरेगी भाजपा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपना वजूद बचाये रखने के लिए तड़पंड़ा रही भारतीय जनता पार्टी आगामी पच्चीस फरवरी को महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। प्रदेश भाजपा ने कार्यकर्ताओं को 25 फरवरी को ‘लखनऊ चलो' का नारा दिया है। पार्टी इस आन्दोलन को हर हाल में ऐतिहासिक बनाना चाहती है। भाजपा ने आन्दोलन को जनसंघर्ष का नाम दिया है। पार्टी इस आन्दोलन के जरिये कांग्रेस और केन्द्र में उसकी सरकार को समर्थन दे रही उत्तर प्रदेश की दोनो प्रमुख पार्टियों बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी को भी कटघरे में खड़ा करना चाहती है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.रमापति राम त्रिपाठी ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार जब-जब आती है महंगाई साथ लाती है। कांग्रेसी सरकार की नीतियों के कारण महंगाई की मार से आम आदमी का बजट गडबडा गया है। कांग्रेसी सरकार के छह वर्ष में महंगाई हर माह-हर वर्ष बढी ही है।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer