नासा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल व न्यूयार्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूत के साथ अमरीका के टेक्सास प्रांत केस्टन स्पेस सेंटर आफ नासा का दौरा किया।
सेंटर के अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। स्पेस सेंटर द्वारा शुरु किए गए विभिन्न कार्यक्रमों को भी देखा। श्री धूमल ने स्पेस सेंटर में कार्यरत भारतीय वैज्ञानिकों को वधाई दी तथा उन्हें बताया गया कि स्पेस सेंटर में 10 प्रतिशत भारतीय वैज्ञानिक हैं जिनमें हिमाचल प्रदेश के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पेस सेंटर दिखाने के लिये अधिकारियों का धन्यवाद
किया उन्होंने इस दौरान वैज्ञानिकों से भी वार्तालाप किया। उन्होंने
भारतीय वैज्ञानिको को स्पेस सेंटर में कार्य करने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के युवा एवं अनुभवी वैज्ञानिकों को स्पेस सेंटर में कार्य करते हुये देखने पर बहुत खुशी हुई जो प्रदेश का मान बढा रहे हैं।