नयी दिल्ली। राजधानी के एक कॉलेज के कमरे में पुलिस ने एक नेत्रहीन छात्र की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि मृत छात्र की पहचान मुकेश के तौर पर की गई है। मुकेश आगरा में बीए. हिंदी ऑनर्स का छात्र था। पुलिस को उसकी लाश हंसराज कॉलेज के कमरा नंबर 143 में करीब साढ़े सात बजे बरामद हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मुकेश की लाश लटकते हुए पाई है, लेकिन इस दौरान उसके दोनों हाथ आगे की ओर बंधे हुए थे। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मुकेश की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच अभी जारी है।