Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
13 Jan 2010 10:10:00 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

चीन को पारदर्शी होने की जरूरत


भुवनेश्वर । तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को कहा है कि भारत के साथ बेहतर रिश्तों के लिए चीन को अधिक पारदर्शी होना चाहिए। उड़ीसा के गजपति जिले में बसाई गई तिब्बती बस्ती के अपने दौरे के बाद दलाई लामा ने कहा, ‘चीन, भारत जितना पारदर्शी नहीं है। भारत और चीन के बीच बेहतर रिश्ते बनाने के लिए चीन को और पारदर्शी होना चाहिए।’ दलाई लामा ने कहा, ‘भारत और चीन दुनिया में अति लोकप्रिय देश हैं । भारत पारदर्शी है। यहां लोकतंत्र है, लेकिन दूसरी ओर चीन पारदर्शी नहीं है। उसे नई दिल्ली के साथ अच्छे रिश्ते बनाने के लिए अधिक पारदर्शी होना चाहिए।’ दलाई लामा ने कहा कि पारदर्शिता से दोनों देशों के बीच दुश्मनी समाप्त होगी और उनके बीच आपसी विश्वास बढ़ेगा।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer