Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
07 Feb 2010 03:12:21 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

एनिस्टन लॉस काबोस रेसार्ट में मनाएंगी अपन


हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने अपने पसंदीदा पर्यटक स्थल मेक्सिको स्थित लॉस काबोस रेसार्ट में अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया है। एनिस्टन आगामी गुरुवार को 41 वर्ष की हो जाएंगी। उन्होंने अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने दोस्तों और हास्य प्रधान फिल्म 'द बाउंटी हंटर' के अपने सहयोगी कलाकार गेरार्ड बटलर को भी आमंत्रित किया है। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक एनिस्टन और बटलर इन दिनों काफी करीब होते दिख रहे हैं। पिछले सप्ताह ग्लोडन ग्लोब पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान भी दोनों को काफी वक्त तक साथ-साथ देखा गया था। एनिस्टन अपने साथियों के साथ लॉस काबोस के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनके दोस्तों में कर्टने कॉक्स और उनके पति डेविड एक्र्वेटे और शेरलिन क्रो शामिल हैं। एनिल्टन 11 फरवरी को इस सुंदर रेसार्ट में अपना जन्मदिन मनाएंगी।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer