Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
23 Mar 2009 11:25:03 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

अंडरवर्ल्ड गतिविधियों में नहीं था संलिप्ê


मुंबई। माफिया डान अबू सलेम ने 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में अपने खिलाफ लगे आरोपों से इंकार करते हुए आज कहा कि वह कभी भी अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों में संलिप्त नहीं था। विशेष टाडा अदालत ने यहां अपराध प्रक्रिया संहिता सीआरपीसी की धारा 313 के तहत सलेम का बयान दर्ज किया। सलेम ने विशेष टाडा न्यायाधीश डी.यू. मुल्ला को बताया कि वह किसी अंडरवर्ल्उ गतिविधि में या तस्करी में शामिल नहीं था। जब अदालत ने पूछा कि क्या वह बालीवुड अभिनेता संजय दत्त के बांद्रा स्थित आवास पर हथियार रखने गया था तो सलेम ने कहा कि वह वहां नहीं गया था। उसने कहा कि उसने कभी भी दत्त से मुलाकात नहीं की है। सलेम को 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था। उस पर हथियार और गोला बारूद की आपूर्ति करने का और 1993 के मुंबई बम कांड में शामिल रहने का आरोप है। सलेम ने कहा कि उसे मामले में फंसाया गया है और उसका अपराध कबूल करना सीबीआई की मनगढ़ंत बात है।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer