Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
08 Feb 2010 03:27:54 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

भारतीय पारी 233 रनों पर सिमटी, फालोऑन को मजबूर


नागपुर। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने तेज गेंदबाज डेल स्टेन (51/7) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारतीय टीम की पहली पारी 233 रनों पर समेट दी। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (109) के करियर के 18वें शतक और अपना पहला टेस्ट खेल रहे तमिलनाडु के बल्लेबाज एस बद्रीनाथ (56) के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम फॉलोआन नहीं बचा सकी। मेहमान कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारतीय टीम को फॉलोऑन खिलाने का फैसला किया है। भारतीय टीम अभी भी 325 रनों से पीछे चल रही है। ऐसे में उस पर पारी की हार का खतरा मंडराने लगा है। दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला (नाबाद 253) और जैक्स कैलिस (173) के शानदार शतकों की मदद से अपनी पहली 6 विकेट पर 558 रनों पर घोषित कर दी थी।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer