Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
20 Apr 2009 07:43:27 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

असम में कई मुठभेड,12 मरे

गुवाहाटी। असम में उग्रवाद से जुडी विभिन्न घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई जिनमें पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज अपराह्न उत्तरी कछार जिले में डीएचडी जे उग्रवादियों की गोलीबारी में पांच पुलिसकर्मी और दो नागरिक मारे गए। सूत्रों ने बताया कि पांचवीं असम पुलिस बटालियन का एक दल उमरांगशो से नौगांव में लंका जा रहे सीमेंट से लदे ट्रक के साथ जा रहा था कि तभी अचानक डीएचडी जे के उग्रवादियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें पुलिसकर्मियों के अलावा ट्रक चालक और क्लीनर की भी मौत हो गई। इसके बाद उग्रवादी पुलिस को लेकर भाग निकले। एक अन्य घटना में सोनितपुर जिले में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट आफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) और मुस्लिम यूनाइटेड लिबरेशन टाइगर्स आफ असम (एमयूएलटीए) से संबंद्ध पांच उग्रवादी रेड हार्न्स डिवीजन के साथ मुठभेड़ में मारे गए। सैन्य सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ कल देर रात लोकरा के दक्षिणपूर्व में आकाबस्ती में हुई। घटनास्थल से भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer