यहां सोने से महिलाएं हो जाती हैं प्रेगनेंट !

Last Updated 25 Jul 2016 12:55:17 PM IST

हिमांचल के सिमस गांव में एक ऐसा मंदिर है जिसके फर्श पर सोने से निसंतान महिलाएं प्रेगनेंट हो जाती हैं.


मंदिर संतानदात्री, हिमांचल प्रदेश

कहते हैं कि खुद देवी मां उनको सपनों में आकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं और महिलाओं को संतान का सुख प्राप्त होता है, दूर-दूर से हजारों नि:संतान महिलाएं इस खास फर्श पर सोने के लिए इस मंदिर में आती हैं.

यह मंदिर संतानदात्री के नाम से प्रसिद्ध है, नवरात्रों में यहां सलिन्दरा उत्सव मनाया जाता है जिसका अर्थ है सपने आना, इस समय नि:संतान महिलाएं रात में मंदिर के फर्श पर सोती हैं, कहते हैं कि ऐसा करने से वो जल्द से जल्द प्रेगनेंट हो जाती हैं.
 
दावा किया जाता है कि माता सिमसा सपने में महिला को फल देती हैं तो उस महिला को संतान का आशीर्वाद मिल जाता है, सिर्फ इतना ही नहीं फल देखकर लड़का या लड़की होने का पता भी चल जाता है, यदि किसी महिला को अमरुद का फल मिलता है तो उसे लड़का प्राप्त होने का आशीर्वाद मिलता है और अगर किसी को भिन्डी प्राप्त होती है तो लड़की.  
 
कहा जाता है कि निसंतान बने रहने का स्वप्न प्राप्त होने के बाद भी यदि कोई औरत अपना बिस्तर मंदिर परिसर से नहीं हटाती है तो उसके शरीर में खुजली भरे लाल-लाल दाग उभर आते हैं, उसे मजबूरन वहां से जाना पड़ता है. 
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment