जापान पर हमले के लिए चंगेज खान के पोते का भेजा जहाज 700 साल बाद मिला

Last Updated 05 Jul 2015 05:56:05 PM IST

जापान पर हमले के लिए चंगेज खान के पोते का भेजा जहाज 700 साल बाद मिला पता चला है.


जापान पर हमले के लिए चंगेज खान के पोते का भेजा जहाज 700 साल बाद मिला

जाबांजी के लिए मशहूर कुख्यात मंगोल आक्रमणकारी चंगेज खान के पोते कुबलई खान द्वारा जापान पर हमले के लिए भेजे गए जंगी बेड़े ‘‘कामीकाजे’ चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर समुद्र की गहराई में समा गए थे और अब 700 साल बाद उस बेड़े के एक जहाज को पता चला है.

डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, कुबलई खान ने युआन राजवंश का विस्तार करने के उद्देश्य से 1274 से 1281 के बीच दो-दो बार जंगी पोतों के खेमे को जापान पर आक्रमण के लिए भेजा. इन दोनों खेमों में लगभग 4000 जंगी पोत और एक लाख 40 हजार सैनिक थे. ये दोनों जहाज बेड़े जापान पहुंचने के पहले ही चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर नष्ट हो गए.

जापान में इस चक्रवाती तूफान को इसी वजह से ‘‘कामीकेजे ’अर्थात पवित्र हवा’ का नाम दिया गया. पुरातत्ववेताओं को जंगी बेड़े में शामिल एक जहाज क्योशो द्वीप के पश्चिमी तट पर बसे शहर मातस्सुरा के पास एक खाड़ी के नजदीक समुद्र की गहराई में मिला.

पुरातत्ववेताओं का मानना है कि यह जहाज तूफान से बचने के लिए यहां आया लेकिन यह भी डूब गया. यह जहाज लगभग 12 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा है.

इस जहाज के ढांचे और इस पर मिले 13वीं शताब्दी के सिरामिक के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि यह जंगी पोत कुबलई खान के जंगी बेड़े का हिस्सा है. इससे पहले भी जंगी बेड़े के दो जहाज मिले हैं. पहला जहाज 2011 और दूसरा 2014 में मिला था.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment