Video: एक बंदर बना रामभक्त

Last Updated 17 Nov 2014 07:33:35 PM IST

रामचरितमानस के पाठ के दौरान एक बंदर रामभक्त बनकर शांत भाव से पाठ सुनता रहा और प्रसाद ले कर चला गया.


रामभक्त बंदर

मध्य प्रदेश में मंडला जिले के एक मन्दिर में रामचरितमानस पाठ के दौरान एक बंदर आम भक्तों की तरह आया और आम इंसान की तरह राम दरबार को प्रणाम कर रामचरितमानस के पन्ने पलटने लगा जैसे वह रामचरितमानस का पाठ कर रहा हो. 

इस बंदर ने रामदरबार में प्रसन्न मुद्रा में नृत्य भी किया, अपने आम स्वभाव के विपरीत यह बंदर भक्तों के बीच शांत भाव से बैठ गया. 
थोड़ी देर बाद यह भक्त बंदर भगवान राम की फोटो के सामने रामचरितमानस के पन्ने पलटता रहा जैसे वह भी पाठ पढ़ रहा हो. 
 
आम भक्तों को चकित करने के बाद यह बंदर बाहर निकला और गायब हो गया. 
 
लेकिन कुछ समय बाद ही यह बंदर वापस आ कर लोगों के बीच एक योगी की तरह शांत भाव से बैठ गया और इसके बाद एक व्यक्ति की गोद में सिर रख कर कुछ देर के लिए सो गया. 
 
अन्त में आरती के बाद इस भक्त बंदर ने प्रसाद भी लिया और आराम से बाहर निकल गया.
 
देखिए यह वीडियो...
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment