Twitter

Facebook

Youtube

Pintrest

RSS

Twitter Facebook YoutubePinterestRSS
Spacer
Samay Live
बृहस्पतिवार, 20 , 2013
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड महाराष्ट्र/गुजरात एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
09 Aug 2012 04:47:14 PM IST
Last Updated : 09 Aug 2012 05:14:17 PM IST

धन्नालाल की छह फुट लंबी मूंछें

धन्नालाल की मूछें
कमर तक लंबी है धन्ना लाल की मूछें (फाइल फोटो)

 

राजस्थान के धन्नालाल गुर्जर की करीब छह फुट लंबी मूंछे देखकर लोग कहते हैं ‘मूंछे हो तो धन्नालाल जैसी.’

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की पिपल्या कृषि उपज मंडी में धन्नालाल गुर्जर की करीब छह फुट लंबी मूंछे देखकर हर कोई आश्र्चयचकित होने के साथ कहने लगा ‘मूंछे हो तो धन्नालाल जैसी.’

राजस्थान के कोटा जिले के नरपतखेड़ा गांव से पिपल्या कृषि उपज मंडी में मंगलवार को अपनी लहसुन की फसल बेचने आए 68 वर्षीय धन्नालाल गुर्जर की दोनों तरफ मिलाकर करीब छह फुट लंबी मूंछे देखकर लोग आश्र्चयचकित रह गए.

धन्नालाल अपनी मूछों पर रोजाना सुबह-शाम दूध के झाग और सरसों के तेल की करते हैं मालिश. पुष्कर मेला समिति ने धन्नालाल गुर्जर को अनेक बार पुरस्कृत किया है.


उसकी मूंछे कमर तक आती हैं. श्री धन्नालाल ने बताया कि उसे मूंछे की इतनी लंबाई बढ़ाने में करीब 15 वर्ष का समय लग गया. उसने अपनी लंबी मूंछों का राज बताते हुए कहा कि इसे रखने के शौक चलते वह प्रतिदिन सुबह-शाम अपनी मूंछों की ताजे दूध के झाग और सरसों के तेल से मालिश करते हैं.

उसने बताया कि लंबी मूछे रखने के शौक में गुर्जर समाज के रीति रिवाज कभी आड़े नहीं आए हैं. पिछले वर्षों में उनके परिवार में गमी होने के दौरान परिवार के पुरुषों ने पंरपरा के अनुसार सिर के बाल काटने के साथ मूंछे भी कटवाई लेकिन धन्नालाल ने अपनी मूंछे नहीं कटवाई.

धन्नालाल ने अपनी लंबी मूंछों पर गर्व करते हुए कहा कि इस शौक के चलते उन्हें अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं.
राजस्थान के पुष्कर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले की समिति द्वारा अनेक बार उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है.


 


 

Tools: Print Print Email Email


 

10.10.70.16