Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
15 Feb 2012 11:08:58 PM IST
Last Updated : 16 Feb 2012 12:03:24 AM IST

...यहां बच्चों के नाम हैं मोबाइल, पेप्सी, कम्प्यूटर!

बच्चे (फाइल फोटो)
बच्चों के नाम बाल्टी, ग्लास और कुकर भी रखे गए हैं.

 

अगर आपको पता चले कि किसी बच्चे का नाम मोबाइल, रेडियो, कैसेट या अखबार है तो एकबारगी तो आप चौंक ही पड़ेंगे.

आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि मोबाइल, रेडियो, कम्प्यूटर भले ही हमारे लिए उपकरणों के नाम हैं लेकिन पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत में लोग अपने बच्चों का नाम इन उपकरणों के नाम पर रख रहे हैं.

एक समाचार पत्र के मुताबिक कलास वैली में रहने वाले लोग अपने बच्चों का नामकरण घरेलू उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं के नामों पर कर रहे हैं.

कुदरातुल्लाह नाम के एक कामगार ने समाचार पत्र को बताया कि कुछ मामलों में बच्चों के नाम बाल्टी, ग्लास और कूकर रखे गए हैं.

इस क्षेत्र में माता-पिता को बच्चों का नाम टेलीफोन और कम्प्यूटर रखना अच्छा लगता है.

यही नहीं, कुछ लोगों ने अपने बच्चों का नाम नम्बर-1, मोबाइल, रेडियो, कैसेट और अखबार भी रखा है. एक बच्चे का नाम तो पेप्सी रखा गया है.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer