वीडियो- कुत्ते ने टीवी एंकर को काटा, हुआ लाइव प्रसारण
एक अमरीकी टेलीविजन एंकर को लाइव प्रोग्राम में कुत्ते से दुलार करना महंगा पड़ गया. देखिए कैसे हुआ ये सब.
घटना अमरीका के कोलोरैडो की है. टीवी एंकर कायली ड्येर सुबह का प्रोग्राम कर रही थीं और इसमें आया था एक ख़ास मेहमान.
ये मेहमान था मैक्स नाम का कुत्ता जिसे काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने बचाया है. ये कुत्ता ठंडे तालाब में गिरने के बाद बाहर नहीं निकल सका और इमरजेंसी कॉल पर आए अग्निशमन दस्ते ने
इसे बचा लिया.
दस्ते के लोगों के साथ मैक्स यहां पहुंचा था. इसे दर्शकों से रू ब रू कराने के लिए एंकर कायली ड्येर ने इससे दुलार करना शुरू किया तभी मैक्स ने एंकर के चेहरे पर वार कर दिया.
आनन फानन में ड्येर को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.. देखिए कुत्ते ने एंकर को कैसे बनाया निशाना.