विभिन्न देशों से करीब 72 प्राचीन कलाकृतियां वापस लाए जाने की प्रक्रिया में : केंद्र सरकार
Last Updated 09 May 2023 10:19:52 AM IST
सरकार ने सोमवार को कहा कि पिछले नौ साल में विभिन्न देशों से करीब 240 प्राचीन कलाकृतियां भारत वापस लायी गयी तथा 72 और ऐसी कलाकृतियां देश वापस लाए जाने की प्रकिया में हैं।
![]() प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो) |
उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हमारी प्राचीन वस्तुओं तथा कलाकृतियों को दुनियाभर से वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पत्र सूचना ब्यूरो द्वारा साझा किए आंकड़ों के अनुसार, 24 अप्रैल तक भारतीय मूल की 251 कीमती वस्तुएं विभिन्न देशों से वापस लायी गयी जिनमें से 238 वस्तुएं 2014 के बाद से वापस लायी गयी हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, करीब 72 प्राचीन वस्तुओं को विभिन्न देशों से वापस लाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
| Tweet![]() |