लोजपा सांसद पर रेप का केस

Last Updated 15 Sep 2021 01:45:54 AM IST

अदालत के आदेश पर बिहार के समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र से लोजपा सांसद प्रिंस राज पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।


बिहार के समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र से लोजपा सांसद प्रिंस राज

उधर गिरफ्तारी बचने के लिए मंगलवार को सांसद की ओर से दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई। इसमें लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान का नाम भी शामिल है। चिराग पर प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज करने से रोकने का आरोप लगाया है।

करीब चार माह पहले एक युवती ने सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि प्रिंस राज ने युवती के खिलाफ 10 फरवरी को जबरन उगाही की एफआईआर संसद मार्ग थाने में दर्ज करा रखी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जबरन उगाही के मामले में युवती ने अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी। अदालत से उसे जमानत मिल गई थी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने जब प्राथमिकी दर्ज नहीं की तब उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने प्रिंस राज और उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
 

एसएनबी
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment