आपातकाल एक गलती थी: राहुल गांधी

Last Updated 03 Mar 2021 12:02:08 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल एक ‘‘गलती’’ थी।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि उस दौरान जो भी हुआ वह ‘‘गलत’’ था लेकिन वर्तमान परिप्रेक्ष्य से बिलकुल अलग था क्योंकि कांग्रेस ने कभी भी देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का प्रयास नहीं किया।       

अमेरिका के कॉन्रेल विविद्यालय में प्रोफेसर और भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु के साथ हुई बातचीत में गांधी ने कहा कि वह कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र के पक्षधर हैं।       

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी, देश को उसका संविधान दिया और समानता के लिए खड़ी हुई।       

आपातकाल पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह एक गलती थी। बिलकुल, वह एक गलती थी। और मेरी दादी (इंदिरा गांधी) ने भी ऐसा कहा था।’’       

आपातकाल के अंत में इंदिरा गांधी ने चुनाव की घोषणा की थी इस बाबत प्रणब मुखर्जी ने बसु से कहा था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें हारने का डर था।       

इस संबंध में पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि आपातकाल में जो भी हुआ वह ‘‘गलत’’ था और उसमें तथा आज की परिस्थिति में मूलभूत अंतर है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment