महिलाओं को आरक्षण देने की सहमति बनायें राजनीतिक दल: नायडू

Last Updated 23 Feb 2021 11:16:18 PM IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व पर चिंता व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें आरक्षण देने के मुद्दे पर सभी राजनैतिक दलों को सहमति बनानी चाहिए।


उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि 28वीं लोकसभा में सर्वाधिक 78 महिला सांसद हैं जो कि कुल संख्या का मा 14 प्रतिशत  है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों में महिलाओं के आरक्षण ने लाखों महिलाओं का सशक्तिकरण किया है जिसे शीघ ही संसद और विधान सभाओं तक बढ़ाना जरूरी है तथा इसके लिए राजनैतिक दलों में सहमति आवश्यक है।

संसद और विधान सभाओं में सार्थक विमर्श और बहस की जगह बढ़ते व्यवधानों पर चिंता जताते हुए उपराष्ट्रपति ने सभी सांसदों और जन प्रतिनिधियों से हर फोरम पर बहस के स्तर को सुधारने का आवान  किया।

श्री नायडू ने पूर्व विधायक, शिक्षाविद् और समाज सुधारक स्वर्गीय श्रीमती ईरी बाई की स्मृति में डाक टिकट जारी करते हुए कहा कि  राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में श्रीमती ईरी बाई का योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की नेता के रूप में श्रीमती ईरी बाई ने जन अपेक्षाओं को स्वर दिया। वे सदैव बच्चों, शिक्षकों, कृषि मजदूरों, अनुसूचित जातियों और जनजातियों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के हित में आवा उठाती रहीं।

वार्ता
हैदराबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment