पीएम मोदी ने महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन पर किया शोक व्यक्त

Last Updated 26 Nov 2020 11:07:49 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर गुरुवार को हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।


मोदी ने माराडोना के निधन पर जताया शोक (प्रतिकात्मक फोटो)

मोदी ने कहा कि अपने करियर के दौरान खेल के मैदान में उन्होंने खेल प्रेमियों को कई बेहतरीन लम्हों का अनुभव कराया।      

दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया।      

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘दिएगो माराडोना फुटबॉल के एक दिग्गज खिलाड़ी थे, जिन्हें वैिक लोकप्रियता हासिल थी। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान के कई बेहतरीन लम्हें दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। ईर उनकी आत्मा को शांति दें।’’      

 

माराडोना के निधन पर अर्जेंटीना में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है। दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर इस महान फुटबॉलर को श्रद्धांजलि दी जा रही है ।      

दो सप्ताह पहले ही मस्तिष्क के आपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।     

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment