बिहार कोसी रेल महासेतु : पीएम कल करेंगे लोकार्पण

Last Updated 17 Sep 2020 03:24:40 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु का लोकार्पण 18 सितम्बर को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से करेंगे।


बिहार कोसी रेल महासेतु : पीएम कल करेंगे लोकार्पण

इसके अलावा प्रधानमंत्री इस अवस पर 12 रेल परियोजनाओं की भी शुरुआत करेगे। इन परियोजनाओं से राज्य के यात्रियों को अधिक रेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
प्रधानमंत्री के कोसी रेल महासेतु का लोकार्पण करने पूरा बिहार उत्तर-पूर्व के हिस्से से रेलमार्ग से जुड़ जाएगा। अभी तक लोगों को कोसी नदी के कटाव और बाढ़ के कारण आवागमन को लेकर बहुत परेशानी होती थी। इससे पहले 1887 में यहां मीटरगेज लाइन निरमली और भापटनी के बीच बनी थी।

लेकिन अत्यधिक बाढ़ और भारत-नेपाल में आए भूकंप के कारण यह 1934 में बह गया। इसके बाद यहां रेलमार्ग बनाने में काफी समय लग गया। महासेतु के निर्माण की मंजूरी वर्ष 2003-04 में केंद्र सरकार ने दी थी। यह महासेतु 1.9 किलोमीटर लंबा है। इसके निर्माण पर 516 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह महासेतु भारत-नेपाल सीमा के लिहाज से रणनीतिक महत्व का है। इससे लोगों का 86 साल पहले का सपना साकार होगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment