रक्षा जरूरतों के लिए हम विदेशों पर निर्भर नहीं रह सकते : राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत बृहस्पतिवार को रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों और आर्डिनेंस फैक्टरी के 15 उत्पाद लांच किये।
![]() रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह |
इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है।
यह हम सभी जानते हैं कि जो राष्ट्र अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं, वे ग्लोबल लेवल पर अपनी मजबूत छवि बनाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, हम अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी सरकारों, विदेशी आपूर्तिकर्ताओं और विदेशी रक्षा उत्पादों पर निर्भर नहीं हो सकते। यह मजबूत और आत्मानिर्भर भारत के उद्देश्यों और भावनाओं के अनुकूल नहीं है।
रक्षामंत्री ने नौसेना नवाचार स्वदेशीकरण संगठन लांच किया : रक्षा मंत्री ने बृहस्पतिवार को नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन लांच किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
श्री सिंह ने दिल्ली से एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नौसेना के लिए नये संगठन की शुरुआत की। एनआईआईओ क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हेतु अंतिम उपभोक्ता को शिक्षा जगत और उद्योग से सीधे बातचीत के लिए समर्पित संरचनाएं शुरू की हैं।
इस मौके पर रक्षा मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर भी किया।
| Tweet![]() |