पुडुचेरी के दो मंत्री कंडासामी और कमलाकन्नन कोरोना पॉजिटिव

Last Updated 11 Aug 2020 09:35:49 AM IST

पुडुचेरी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री कंडासामी और कमलाकन्नन कोरोना संक्रमित हो गए हैं।


मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने लिखा, "मेरे दो कैबिनेट मंत्री कंडासामी और कमलाकन्नन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वह अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए जनता और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते रहे। मेरी दुआ उनके साथ है और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की विनती करता हूं।"

उन्होंने कहा, "मेरा उन सभी से अनुरोध है जो उनके साथ रहे हैं सभी अपनी जांच करवा लें।"

वार्ता
पुडुचेरी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment