भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज नहीं

Last Updated 10 Jul 2020 04:46:12 AM IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज नहीं है।


भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज नहीं

मंत्रालय के ओएसडी राजेश भूषण ने कहा कि देश के 733 जिलों में से सिर्फ 49 जिलों में ही कोरोना के 80 फीसद केस हैं, ऐसे में कैसे इसे कम्युनिटी ट्रांसमिशन के तौर पर देखा जा सकता है। हमारे यहां कुछ भौगोलिक क्षेत्र ऐसे हैं, जहां स्थानीय स्तर पर मामले तेजी से बढ़े हैं, उन पर काबू पाया जा रहा है।

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्थानीय आउटब्रेक या कम्युनिटी ट्रांसमिशन की कोई परिभाषा नहीं बताई है। उसने सदस्य देशों को इस बात का अधिकार दिया है कि हालात की जानकारी स्थानीय स्तर पर लेकर रिपोर्ट की जाए।

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 10 लाख की आबादी पर सिर्फ 15 मौत हुई हैं, जबकि कई देशों में इससे चालीस गुना ज्यादा हैं। 10 लाख की आबादी पर हमारे यहां 538 केस हैं, कुछ देशों में यह आकंड़ा 16-17 गुना ज्यादा है। 

अधिक टेस्ट करने पर पॉजिटिव केस कम : उन्होंने कहा कि अधिक टेस्ट पर पॉजिटिव केस की संख्या कम हो रही है। दिल्ली का उल्लेख करके वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 8000 टेस्ट पर दिल्ली में 40 फीसद पॉजिटिव केस मिले थे और 25000 टेस्ट पर ये 10 फीसद ही रह गए हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment