जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी गोलीबारी में एलओसी पर घायल हुए 2 जवान शहीद

Last Updated 02 May 2020 09:25:30 AM IST

जम्मू कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए तीन भारतीय सैनिकों में से दो जवान शहीद हो गए।


सेना ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बयान में आगे कहा गया, "पाकिस्तान ने रामपुर सेक्टर में शुक्रवार को अकारण गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसमें घायल हुए दो जवानों ने दुर्भाग्य से दम तोड़ दिया। सेना उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है।"

इससे पहले पुंछ के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक नागरिक की मौत हुई थी, जिसके एक दिन बाद शुक्रवार को पाक ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

16 वर्षीय गुलफराज की गुरुवार को मौत हो गई थी, जबकि 35 वर्षीय एक अन्य नागरिक अकारण हुई गोलीबारी में घायल हो गया था।

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन के मामलों में तेजी आई है। पाकिस्तान एलओसी पर कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में रक्षा चौकियों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहा है।
 

आईएएनएस
श्रीनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment