मई दिवस पर राहुल, प्रियंका ने श्रमिकों की मदद के लिए लगाई गुहार

Last Updated 01 May 2020 05:54:03 PM IST

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मजदूरों को मई दिवस की बधाई देते हुए कहा कि श्रमिक भारत की रीढ़ हैं, अगर वे काम करना रोक दें, तो देश ठप्प पड़ जाएगा।


(फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "श्रम दिवस पर करोड़ों बहनों और भाइयों को ढेरों शुभकामनाएं। इस देश का निर्माण आपकी मेहनत और वीरता से हुआ है। संकट के इस समय में हम आपको सलाम के साथ समर्थन देते हैं।"

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया, "लाखों मजदूरों को पलायन करना पड़ा और करोड़ों मजदूर संकट का सामना कर रहे हैं। मजदूर देश की रीढ़ हैं। अगर ये काम करना बंद कर दें तो, देश ठप्प पड़ जाएगा। कृपया उनकी मदद करें।"


कांग्रेस ने उन प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा पर भी प्रकाश डाला जो देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं और घर जाना चाहते हैं। पार्टी ने सरकार से ट्रेनों को तुरंत शुरू करने का आग्रह किया। एमएचए ने 29 अप्रैल को प्रवासियों के राज्य में प्रवेश की अनुमति दी है।

सरकार द्वारा प्रवासियों की दुर्दशा को जिस तरह से संभाला गया है, उस पर पार्टी प्रधानमंत्री की आलोचना करती रही है। 23 अप्रैल को सीडब्ल्यूसी ने भी अपने प्रस्तावों में इस मुद्दे को उठाया था।

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment