महाराष्ट्र-गुजरात का स्थापना दिवस: राहुल गांधी ने दी बधाई

Last Updated 01 May 2020 10:43:09 AM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस के मौके पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता ने इसे लेकर सीरीज में ट्वीट किए। उन्होंने ट्विटर पर कहा, "महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "गुजरात के स्थापना दिवस के मौके पर सभी को बधाई।"

गौरतलब है कि 1 मई, महाराष्ट्र और गुजरात दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन वर्तमान के महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था।

भारतीय संसद ने 1960 में बंबई के बहुभाषी राज्य को गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजित करने के लिए बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम पारित किया था। 1 मई, 1960 को यह कानून लागू हुआ।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment