100 दिन सत्ता में पूरे होने के उपलक्ष में उद्धव अयोध्या जाएंगे

Last Updated 22 Jan 2020 06:54:23 PM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 100 दिन सत्ता में पूरे होने के उपलक्ष में मार्च महीने में आयोध्या की यात्रा करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को यह जानकारी दी।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहली बार अयोध्या जाएंगे।       

ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कोर समिति द्वारा राज्य में वैल्पिक सरकार गठन का मुद्दा सुलझा लेने के बाद 24 नवंबर 2019 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी।       

शिवसेना ने इसके बाद राकांपा और कांग्रेस से मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।       

राउत ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार भगवान राम के आशीर्वाद से पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए काम कर रही है। सत्ता में 100 दिन पूरे होने के मौके पर भगवान राम का आशीर्वाद लेने और अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए ठाकरे अयोध्या जाएंगे।’’ 

    

ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 19 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा अर्चना की थी।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment