साहित्यकार विमल का सड़क हादसे में निधन

Last Updated 26 Dec 2019 06:33:19 AM IST

हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार और लेखक गंगा प्रसाद विमल का श्रीलंका में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके साथ उनकी बेटी कनुप्रिया और नाती श्रेयस की भी मौत हो गई।


साहित्यकार विमल का सड़क हादसे में निधन

80 वर्षीय विमल परिवार के साथ श्रीलंका की निजी यात्रा पर गए थे। विमल के एक पारिवारिक मित्र ने उनके निधन की पुष्टि की है। सोमवार रात में दक्षिणी कुरुंदुगाहेहेतेक्मा इलाके में उनके वैन की टक्कर कंटेनर ट्रक से हो गई।

विमल अपने परिवार के सदस्यों के साथ वैन में सवार थे। श्रीलंकाई वाहन चालक की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दुर्घटना में विमल के दामाद योगेश सहगल और नातिन ऐर्या घायल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment