शाह-नड्डा ने किया एम्स में ‘सेवा सप्ताह’ अभियान का शुभारंभ

Last Updated 14 Sep 2019 10:14:09 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से ‘सेवा सप्ताह’ अभियान का शुभारंभ किया।


भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर सेवा सप्ताह मना रही है। 

शाह और नड्डा सुबह आठ बजे एम्स पहुंचे और सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया।

इस मौके पर दोनों ने एम्स के वार्डों में घूमकर वहां भर्ती मरीजों का कुशल क्षेम जाना। 

शाह ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा और गरीबों के लिए समर्पित कर दिया इसलिए यह उचित समय है कि हम उनके जन्मदिन का सप्ताह ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनायें। देश भर में भाजपा कार्यकर्ता इसका शुभारंभ करेंगे।’’

मोदी 17 सितंबर को 69 वर्ष के हो जाएंगे।
 

 

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment